फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   16450 people confirmed dengue in Punjab 66 died

डेंगू का कहर: पंजाब में बिगड़े हालात, इस साल तीन गुना ज्यादा मौतें, अब तक 16450 लोग चपेट में, 66 मरे

Mon, 01 Nov 2021 11:45 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 11:45 AM IST
सार

पंजाब में डेंगू की बीमारी बेकाबू हो गई है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अभी तक राज्य में 66 लोगों की मौत हो चुकी है और 16450 लोग इसकी चपेट में है। इन सबकी पुष्टि विभाग की ओर से की गई है। हालांकि अभी कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है, जिन्होंने बुखार के बाद अपना टेस्ट करवाया है। बीमारी के कारण अस्पतालों में हालात खराब हैं।

विज्ञापन
16450 people confirmed dengue in Punjab 66 died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में डेंगू बेकाबू हो गया है। सूबे में इस बीमारी ने पिछले चार वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि मौतें तीन गुना ज्यादा दर्ज की गई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 16,450 लोगों में डेंगू की पुष्टि और 66 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सालों में डेंगू से मौतों का आंकड़ा 18 से 22 के बीच रहता था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा खराब हालात मोहाली के हैं। इस जिले में अब तक डेंगू के 2457 मामले आए हैं और 31 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। बठिंडा में 2063 पॉजिटिव मरीज व चार की मौत, होशियारपुर में 1465, अमृतसर में 1461 और पठानकोट में 1434 डेंगू के मामले और एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अहम बैठक: पंजाब में चन्नी ने शुरू किया मिशन क्लीन, अधिकारियों को बोले- नहीं दिखने चाहिए माफिया
विज्ञापन


डेंगू बढ़ने के कारण
इस बार मानसून 10 दिन की देरी से आया। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिससे बारिश का क्रम नहीं टूटा, जो मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल साबित हुआ। पिछले सालों के मुकाबले इस बार जांच तीन गुना ज्यादा हो रही हैं। पिछले साल 30 लैब डेंगू के सैंपल की जांच करती थी, इस बार 39 लैब काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज डूबने से पहले ज्यादा एक्टिव रहते हैं मच्छर
पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एडिशनल प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल के मुताबिक आगामी दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। इससे डेंगू के केसों में कमी आने की उम्मीद है। सूरज डूबने से दो से तीन घंटे पहले मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं, ऐसी स्थिति में स्थानीय निकाय विभाग को शाम के वक्त फॉगिंग पर ज्यादा फोकस करना होगा। शाम के वक्त लोग सतर्क रहें।


ये भी पढ़ें-पठानकोट: नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे दो बुजुर्ग चढ़े 100 फुट ऊंचे टावर पर, दी आत्मदाह की धमकी

सर्वे में ये विभाग मिले जिम्मेदार  
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में खुलासा हुआ है कि स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायतें इस बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए समय पर कार्रवाई करने में विफल रहीं। अब सरकार इसकी समीक्षा करने में जुट गई है।

सूबे में पांच वर्षों में आए डेंगू के मामले
             वर्ष             मामले        मौत

  • 2021          16450      66
  • 2020           8435       22
  • 2019          10289      14
  • 2018          14980      09
  • 2017          15398      18

ये भी पढ़ें-राहुल के बयान पर बवाल : किसानों की कर्ज माफी पर पंजाब में गरमाई सियासत

राज्य में बढ़ते डेंगू के मामलों पर नियंत्रण के लिए सरकार के द्वारा प्रयास जारी हैं। अब तक के प्रयासों से हालात काफी नियंत्रण में आ चुके हैं, जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-ओपी सोनी, उप मुख्यमंत्री, पंजाब 

पंजाब सरकार जल्द ही इस ओर सकारात्मक कदम उठाए। यदि हालात को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया, तो स्थिति खराब हो सकती है।
-कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed