फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 01 June 2021

पंजाब: मोहाली में अब खुलेंगी सारी दुकानें और कांग्रेस की अंतर्कलह पर मंथन जारी... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें 

Tue, 01 Jun 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस देकर पूछा है कि क्या केवल एक हलफनामा देकर मुस्लिम लड़की हिंदू धर्म अपना सकती है या नहीं। वहीं सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज नेता दिल्ली दरबार में दूसरे दिन भी हाजिरी देने पहुंचे। 
 

विज्ञापन
Punjab Top News 01 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में कलह की एक बड़ी वजह कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। पढ़ें प्रदेश की कुछ अन्य बड़ी खबरें..
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में कलह: दिल्ली में हाईकमान की समिति से मिले नवजोत सिद्धू, कहा-मैं अपने स्टैंड पर कायम
पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक को शांत करने के लिए लगातार दूसरे दिन भी पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में हाईकमान की तरफ से गठित समिति से मुलाकात की। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ सबसे ज्यादा मुखर रहे नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल रहे।  
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर...

फैसला: मोहाली में खत्म हुआ ऑड ईवन, अब खुलेंगी सारी दुकानें 
कोरोना की रफ्तार कमजोर पड़ने के साथ ही मोहाली जिला प्रशासन ने दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए ऑड ईवन सिस्टम खत्म कर दिया है। अब सारी दुकानें सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। इतना ही नहीं प्राइवेट आफिस भी पचास फीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर...

हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: धर्म बदले या न बदले, फिर भी सहमति संबंध वाला जोड़ा सुरक्षा का हकदार 
केवल एक हलफनामा देकर मुस्लिम लड़की हिंदू धर्म अपना सकती है या नहीं, इस सवाल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि हलफनामे से लड़की हिंदू बन सकती हैं या नहीं, यह सवाल मौजूद होने के बावजूद इस खराब दौर में सहमति संबंध में रहने वाला प्रेमी जोड़ा अंतरिम सुरक्षा का हकदार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर... 


कोटकपूरा गोलीकांड: नई एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, सहोता और चौधरी से की पूछताछ
कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। एसआईटी ने परमराज उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें अगले सोमवार पेश होने के लिए कहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

कोरोना काल में बड़ी उपलब्धि: आरसीएफ ने रवाना किया देश का पहला 3-टियर इकनॉमी डिब्बा  
अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में गरीब तबका भी सफर का आनंद उठा सकेगा। रेलवे ट्रैक पर दौड़ने वाली तमाम ट्रेनों में एसी 3-टियर इकनॉमी के डिब्बे जुड़ेंगे। आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) को रेल मंत्रालय से मिले 248 डिब्बे बनाने के लक्ष्य में से विकट परिस्थितियों के बीच 15 कोचों की पहली रैक रवाना कर दी गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed