फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New SIT questioned former DGP Sumedh Saini, Iqbal Preet Singh Sahota and Rohit Choudhary for 10 hours

कोटकपूरा गोलीकांड: नई एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, सहोता और चौधरी से 10 घंटे की पूछताछ

Tue, 01 Jun 2021 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Jun 2021 12:35 AM IST
सार

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने नई एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से लगभग चार घंटे पूछताछ की। एसआईटी यह जानना चाहती है कि कोटकपूरा में पुलिस को गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। एसआईटी ने परमराज सिंह उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय के अभाव के चलते अगले सोमवार को फिर बुलाया है।

विज्ञापन
New SIT questioned former DGP Sumedh Saini, Iqbal Preet Singh Sahota and Rohit Choudhary for 10 hours
पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी नई एसआईटी के सामने पूछताछ में हिस्सा लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। एसआईटी ने परमराज उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें अगले सोमवार पेश होने के लिए कहा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में एसआईटी ने सुबह 11 से रात 9 बजे तक पूछताछ की। इस दौरान सुमेध सैनी से करीब चार घंटे तक सवालों के जवाब पूछे गए। यह जानने की कोशिश की कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था और गोलीकांड से पहले क्या हुआ था, सैनी उस समय मोबाइल पर किन लोगों के सपंर्क में थे। इसके बाद इकबाल प्रीत सहोता और रोहित चौधरी से पूछताछ हुई। सुमेध सैनी को एसआईटी ने पहला नोटिस भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed