फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 01 July 2021

पंजाब: कांग्रेस में कलह के बीच कैप्टन की लंच डिप्लोमेसी और प्रदेश में गहराया बिजली संकट... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Thu, 01 Jul 2021 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 05:12 PM IST
सार

हमेशा चर्चा में रहने वाली पंजाब पुलिस को एक और कारनामा सामने आया है। नोएडा से परिवार के साथ मनाली घूमने जा रहीं जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) की पूर्व जुवेनाइल जज गायत्री शर्मा की कार को पुलिसकर्मियों ने खरड़ में रोक लिया। पहले तो उन्हें चालान का डर दिखाया, बाद में 500 रुपये की रिश्वत लेकर उनकी हथेली पर नंबर 30 लिख दिया, और कहा कि जाओ अब पूरे पंजाब में किसी भी नाके पर आपका चालान नहीं कटेगा। 

विज्ञापन
Punjab Top News 01 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त पंजाब कांग्रेस यह भूल गई कि उसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी करनी है। पार्टी की इसी अंदरूनी व्यस्तता का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी का चुनावी बिगुल फूंक गए। वहीं शक्ति प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थक नेताओं को गुरुवार को लंच करवाया... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
विज्ञापन


पंजाब की सियासत: सिद्धू ने दिल्ली में डेरा जमाया, कैप्टन ने समर्थक नेताओं को चंडीगढ़ आवास पर करवाया लंच
पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच नवजोत सिद्धू दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले हैं। वहीं सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने गुरुवार दोपहर अपने समर्थक नेताओं को लंच पर बुलाया है। इसे एक तरह से कैप्टन के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में भीषण बिजली संकट: सरकारी दफ्तरों को एसी न चलाने के आदेश, पीएसपीसीएल ने लिखा पत्र
मानसून की देरी के कारण पंजाब में बिजली संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के बीच पूरे प्रदेश में लंबे लंबे कट लगाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर गुरुवार शाम मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आपातकालीन बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
 
हिमाकत: पूर्व जज से ली 500 की रिश्वत, हाथ पर लिखा '30', कहा-जाओ, अब पूरे पंजाब में नहीं कटेगा चालान
हमेशा चर्चा में रहने वाली पंजाब पुलिस को एक और कारनामा सामने आया है। नोएडा से परिवार के साथ मनाली घूमने जा रहीं जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) की पूर्व जुवेनाइल जज गायत्री शर्मा की कार को पुलिसकर्मियों ने खरड़ में रोक लिया। पहले तो उन्हें चालान का डर दिखाया, बाद में 500 रुपये की रिश्वत लेकर उनकी हथेली पर नंबर 30 लिख दिया, और कहा कि जाओ अब पूरे पंजाब में किसी भी नाके पर आपका चालान नहीं कटेगा। 

पढ़ें पूरी खबर...

कलह का साइड इफेक्ट: चुनावी मुहिम में भी पिछड़ी पंजाब कांग्रेस, कैप्टन सोचते रहे और केजरीवाल दांव खेल गए
अपनी अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त पंजाब कांग्रेस यह भूल गई कि उसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी करनी है। पार्टी की इसी अंदरूनी व्यस्तता का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी का चुनावी बिगुल फूंक गए।
पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब : मानसा में बस और कार की भिड़ंत, दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत छह की मौत 
बुधवार दोपहर जिले के कस्बा जोगा में बस व कार की आमने-सामने की टक्कर में छह व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। कार में एक व्यक्ति, 3 महिलाएं और चार बच्चे यानी कुल आठ लोग सवार थे। 
पढ़ें पूरी खबर...
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed