फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh Invites his supporters on Lunch

कलह को खत्म करने की कोशिश: कैप्टन ने सुनीं पार्टी नेताओं की शिकायतें, रावत ने दिए मसला हल होने के संकेत

Thu, 01 Jul 2021 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 10:18 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की कलह को खत्म करने के लिए अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला है। बुधवार को वह पहले राहुल गांधी फिर सिद्धू और उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलीं। अब पार्टी को उम्मीद है कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा। पंजाब की राजनीति को जानने और समझने वाले कांग्रेसियों का कहना है कि पार्टी हित में कैप्टन को अपनी अकड़ और सिद्धू को अपनी जिद छोड़नी पड़ेगी तभी इस मामले का हल संभव है। 

विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh Invites his supporters on Lunch
कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठे पंजाब कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर छह मंत्रियों और 48 से ज्यादा विधायक व कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कैप्टन ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समाधान करने के आदेश दिया। दूसरी ओर, पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने उम्मीद जताई कि पार्टी की पंजाब इकाई से संबंधित मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात एक अच्छा संकेत है, जिससे जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है। 

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को शांत करने की कोशिशें पार्टी आलाकमान स्तर पर चल रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने स्तर पर भी पार्टी विधायकों, मंत्रियों और सीनियर कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं। कैप्टन लगातार पंजाब कांग्रेस के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। गुरुवार को कैप्टन ने बटाला के सीनियर कांग्रेस नेता अश्विनी सेखड़ी को भी बुलाया था, जिनसे उन्होंने अलग से बातचीत की और उनकी नाराजगी को दूर किया। इसके अलावा कैप्टन ने अपने कैबिनेट मंत्रियों- ब्रह्म मोहिंदरा, सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण आशू, ओपी सोनी, विजय इदंर सिंगला और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, सांसद मनीष तिवारी, सीनियर नेता लाल सिंह और विधायक राजकुमार वेरका से भी एक-एक कर मुलाकात की। 
विज्ञापन


कैप्टन ने इन नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीति और आगामी चुनाव को लेकर तैयार की जा रही रणनीति पर भी चर्चा की। सेखड़ी ने हिंदू वोट बैंक को लेकर चिंता जताई, जिस पर कैप्टन ने बाकी नेताओं को भी साफ कर दिया कि राज्य में किसी भी वर्ग की अनदेखी न होने पाए और चुनाव रणनीति के तहत कोई भी वर्ग छूटना नहीं चाहिए। कैप्टन ने इस संबंध में सेखड़ी द्वारा पहले भी जताई गई आशंकाओं को दूर करने का भरोसा जताया। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की नई दिल्ली में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed