{"_id":"60dcc63a8ebc3eb441214a2d","slug":"punjab-news-bus-car-collide-in-mansa-six-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : मानसा में बस और कार की भिड़ंत, दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत छह की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : मानसा में बस और कार की भिड़ंत, दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत छह की मौत
Thu, 01 Jul 2021 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जोगा (मानसा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगा (मानसा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:00 AM IST
सार
- कार में सवार लोग एक मेले से वापस लौट रहे थे
- हादसे में घायल दो बच्चों का इलाज चल रहा है
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर
विस्तार
बुधवार दोपहर जिले के कस्बा जोगा में बस व कार की आमने-सामने की टक्कर में छह व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। कार में एक व्यक्ति, 3 महिलाएं और चार बच्चे यानी कुल आठ लोग सवार थे। इनमें से एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। मृतक व्यक्ति जिला अमृतसर के गांव इबल खुर्द के रहने वाले थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर डीएसपी गुरमीत सिंह, एसएचओ थाना जोगा अजय कुमार परोचा पहुंचे। इस घटना में आल्टो के-10 कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार सवार व्यक्ति गांव हीरके के मेले से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जोगा में एक बस से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
थाना जोगा के मुखी अजय कुमार परोचा ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव सिविल अस्पताल मानसा में रखवाए गए हैं। दो घायल बच्चों का इलाज चल रहा है जिनमें से एक को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन