{"_id":"3240b012-b964-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"prakash-singh-badal-demanded-41-billion-from-centre-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल ने केंद्र से मांगे 41 अरब रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल ने केंद्र से मांगे 41 अरब रुपए
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि प्रधान प्रदेश पंजाब में नहरों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। इनके नवीनीकरण के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार से 41.28 अरब रुपये दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बादल ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत से बुधवार देर शाम मुलाकात कर उनसे राज्य में नहरों से संबंधित लंबित परियोजनाओं को तत्काल शुरू कराने के लिए कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि 12वीं योजना को मंजूरी मिलते ही नहरों से संबंधित सभी लंबित परियोजनाओं को जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
बादल ने कहा कि इस राशि का उपयोग इन परियोजनाओ से जुडे़ पुनर्वास, विस्तार और आधुनिकीकरण के काम मे किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में 28 फीसदी खेती की सिंचाई नहरों से की जाती है, जो सौ साल से भी अधिक पुरानी हैं और इनकी क्षमता 25 फीसदी कम हो चुकी है।
बादल ने भूजल स्तर में तेजी से आ रही गिरावट पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय भूजल बोर्ड को 3498 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव भेजा है। जिसे जल्द स्वीकृत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि पंजाब में भूजल का स्तर तेजी से गिर रहा है। इसमें सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बनायी जानी चाहिए।
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने बादल को बताया कि 12वीं योजना को अभी केबिनेट की मंजूरी नहीं मिली है। उम्मीद है कि 15 जून को होने वाली बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद मंत्रालय लंबित पडी़ सभी योजनाओं को मंजूरी दे देगा।