फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Posters of missing Sidhu in Amritsar

जगह-जगह लगे पोस्टर, 'गायब हुए नवजोत सिद्धू'

Tue, 27 Aug 2013 01:26 AM IST
अमृतसर/अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
Posters of missing Sidhu in Amritsar

पंजाब के अमृतसर से भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का लंबे समय से शहर से बाहर रहना स्थानीय लोगों के अखर गया है। सिद्धू करीब डेढ़ वर्ष से अमृतसर से बाहर हैं और मुंबई में टीवी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


लोगों ने यह मान लिया है कि सिद्धू अब शहर छोड़ चुके हैं और संभवत: अगले चुनाव से पहले नहीं लौटेंगे।

अपने सांसद की इस गैरहाजिरी को कुछ लोगों ने उनकी गुमशुदगी के रूप में लेते हुए शहर में जगह-जगह पर गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए हैं।

sidhu posterअमृतसर संघर्ष समिति नामक संगठन ने सिद्धू के खिलाफ शहर भर में दीवारों पर पोस्टर लगाकर सिद्धू के लापता होने की बात कही है।
विज्ञापन


पोस्टर में लिखा है कि सिद्धू ने हरमंदिर साहिब के कसम खाकर कहा था कि वह कभी अमृतसर छोड़कर नहीं जाएंगे।

स्टेज पर उन्होंने लोगों से वादे किए और उनके वोट पाकर तीन बार सांसद पद का आनंद लिया। लेकिन जब लोगों के लिए कुछ करने का समय आया तो वे शहर से गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष रमन बख्शी और सचिव रणजीत सिंह ने पोस्टर में कहा कि जो दावे सिद्धू करते रहे हैं उन पर उन्हें खरा उतरना चाहिए। इस संबंध में सांसद नवजोत सिद्धू से संपर्क करने के प्रयास भी विफल रहे।

पोस्टरों से गरमाने लगी राजनीति
अमृतसर संसदीय क्षेत्र के वोटरों के साथ ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी रोष है कि सिद्धू उस समय अमृतसर को छोड़ कर मुंबई चले गए जब वर्करों और क्षेत्र के लोगों को उनकी अधिक जरूरत थी।

सिद्धू खेमे के वर्कर और नेता धीरे-धीरे भाजपा और अकाली दल के अन्य नेताओं के साथ जुड़ने लग गए हैं। नवजोत सिद्धू के खिलाफ लोगों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का असर उनकी पत्नी अमृतसर पूर्वी की से भाजपा विद्यायक डा. नवजोत कौर सिद्धू के काफिले पर भी दिखने लगा है। अब उनके काफिले में वर्करों की भीड़ दिखाई नहीं देती।


जिला भाजपा के अध्यक्ष नरेश शर्मा कहा कि सिद्धू तीन टर्म बढ़िया काम करते रहे हैं। वह अब सिर्फ अपने प्रोफेशन के कारण बाहर हैं। लेकिन संघर्ष समिति के कांग्रेसी नेता रमन बख्शी ने चर्चा में आने के लिए पोस्टरों का सहारा लिया है।

नरेश ने कहा कि अमृतसर संघर्ष समिति बनाने की जगह बख्शी को कांग्रेस बचाओ संघर्ष समिति बनानी चाहिए। उधर रेवेल्यूशनी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के राज्य ज्वाइंट सचिव सतविंदर सिंह ने कहा कि अमृतसर ने लोगों ने सिद्धू को तीन बार जिताकर बहुत बड़ी राजनीतिक भूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed