{"_id":"5aff017b4f1c1b5b798b4f02","slug":"181526661499-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर मर्डर
Updated Fri, 18 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बहन की हत्या के आरोपी भाई पर केस दर्ज
युवती की नहर में तलाश जारी, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
मंगनी से पहले फोन पर बात करने पर बहन को मारकर भाखड़ा नहर में फेंकने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मंगनी से पहले युवक से फोन पर बात करने से गुस्साए भाई ने वीरवार तड़के अपनी छोटी बहन को मारकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई के खिलाफ हत्या और लाश को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उधर युवती प्रीति (19) की भी नहर में गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था।
प्रीति की मां सुनहरी देवी निवासी डेरा नजूल कालोनी ने पुलिस में बयान दिया है कि उसका लड़का बहादुर सिंह नशेड़ी है। वीरवार रात उसकी अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई। मामले को शांत करने के बाद वह बहू को लेकर अपने कमरे में चली गई, जबकि बेटी प्रीति को लड़के पर नजर रखने को कहा। लेकिन जब तड़के पांच बजे परिवार वाले उठे, तो देखा कि प्रीति घर में कहीं नहीं थी। जब बहादुर सिंह से पूछा, तो उसने कहा कि उसने प्रीति को मार कर भाखड़ा नहर में फेंक दिया है। उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पर ही भाखड़ा नहर पड़ती है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उधर आरोपी मौके से फरार हो गया। मां के बयान के मुताबिक उसकी लड़की प्रीति की बठिंडा में एक लड़के के साथ जल्द मंगनी होने वाली थी। वह लड़के से फोन पर बातें करती थी, जिससे उसका लड़का गुस्से में था।
पुलिस ने अब मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बहादुर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन फिलहाल वह फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक लड़की की तलाश में नहर में गोताखोर जुटे थे।