फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nine girls returned to Punjab from Iraq Oman and Qatar

मानव तस्करी: इराक, ओमान और कतर से नौ लड़कियां पंजाब लौटीं; सुनाई आपबीती, एक कमरे में रहीं, शारीरिक शोषण भी हुआ

Sun, 29 Sep 2024 12:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:15 PM IST
सार

नौकरी की चाह में विदेश गई युवतियों को ट्रैवल एजेंटों ने मानव तस्करी कर बेच दिया था। हालांकि ओमान, इराक और कतर से पंजाब की नौ युवतियों को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सहयोग से  सुरक्षित घर लाया गया है।

विज्ञापन
Nine girls returned to Punjab from Iraq Oman and Qatar
संत सीचेवाल के साथ खाड़ी देशों से लौटी युवतियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रैवल एजेंटों की ओर से मानव तस्करी करके खाड़ी देशों में बेची गई भारतीय लड़कियों में से 9 घर लौट आई हैं। इन लड़कियों को इराक, ओमान और कतर में ट्रैवल एजेंटों ने भारी रकम लेकर बेच दिया था, लेकिन ये लड़कियां इससे बिल्कुल अनजान थीं। खाड़ी देशों से लौटीं लड़कियों ने बताया कि ओमान में अभी भी 20 से 25 लड़कियां एक जगह फंसी हुई हैं। 

विज्ञापन


वापस लौटीं लड़कियों ने बताया कि जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, सबसे पहले उनसे पासपोर्ट ले लिया गया और उन्हें एक बहुमंजिला इमारत में रखा गया, जिसे वे ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करती थीं। यहीं से लड़कियों को काम पर भेजा जाता था और जब वे ऑफिस लौटती थीं तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन




इन लड़कियों ने कहा कि ये कमरे उनके लिए जेल की तरह थे, क्योंकि ये कमरे बाहर से बंद करके रखे गए थे। इन लड़कियों में तीन लड़कियां शनिवार को निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचीं। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि कैसे खाड़ी देशों में 35 से 40 हजार प्रति माह वेतन का लालच देकर उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की ओर से खाड़ी देशों से 100 से अधिक लड़कियों को सुरक्षित घर लाया गया है। जालंधर के एक गांव की लड़की जो हाल ही में इराक से आई थी। उसे महिला ट्रैवल एजेंट ने इस हद तक प्रताड़ित किया कि वह अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पा रही है। इस बच्ची के साथ आई उसकी मां ने बताया कि उसकी बेटी को उसकी चाची इराक ले गई थी। उसकी चाची अभी भी उसे धमकी दे रही है और इराक में खर्च किए गए पैसे की मांग कर रही है।

पीड़ित लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी को इतना प्रताड़ित किया गया कि वापस आने के बाद भी लड़की डिप्रेशन में है और जब से वह घर लौटी, तब वह डरी सहमी रहती है। जिला जालंधर में रहने वाली ओमान की एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे वहां घरों में काम करने के लिए भेजा गया था। वहां उसके साथ बहुत दुर्व्यवहार और शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया।


खाड़ी देशों में मत भेजें
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से फिर अपील की कि वे अपनी बेटियों को इन खाड़ी देशों में भेजने से बचें। संत सीचेवाल ने कहा कि अरब देशों में फंसी लड़कियों की कहानियां बहुत दुखद हैं, कैसे ट्रैवल एजेंट और खासकर पीड़ित लड़कियों के रिश्तेदार ही इन लड़कियों को अरब देशों में ले जाते हैं और कुछ पैसों के लालच में फंसा लेते हैं। वे उन्हें अच्छे वेतन और अच्छे भविष्य का वादा करके फुसलाते हैं और बाद में उन्हें उन देशों में नारकीय जीवन जीने के लिए छोड़ देते हैं। जहां उन्हें तरह-तरह की यातनाएं सहनी पड़ती हैं और वतन वापस लौटने के रास्ते बिल्कुल बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed