{"_id":"6af1e82e62a786d7d1071bec","slug":"ambulance-catches-fire-in-panchkula-driver-jumps-out-to-save-his-life-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में टला बड़ा हादसा: एंबुलेंस में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में टला बड़ा हादसा: एंबुलेंस में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो
Mon, 09 Nov 2026 09:08 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:08 PM IST
सार
पंचकूला सेक्टर-23 में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला सेक्टर-23 में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते एंबुलेंस से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में एंबुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम एंबुलेंस चालक मरीज को छोड़कर वापस लौट रहा था। सेक्टर-23 में एंबुलेंस रोकने के कुछ देर बाद ही उसमें अचानक आग लग गई। चालक ने आग की लपटें उठती देख तुरंत एंबुलेंस से बाहर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन