{"_id":"bc7cbeecdfda4eb99edbfd0cba294a85","slug":"mother-in-law-who-drank-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहु से दुखी थी सास तो उठा लिया ये दर्दनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहु से दुखी थी सास तो उठा लिया ये दर्दनाक कदम
पटियाला
Updated Tue, 10 Sep 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहू से हुई लड़ाई के बाद सोमवार को रतन नगर निवासी एक महिला ने तेजाब पी लिया। परिजनों ने बुजुर्ग महिला को गंभीर हालात में राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी। इसके चलते उसके बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
त्रिपड़ी थाने के हवलदार गुरप्यार सिंह ने बताया कि अर्चना (50) पत्नी रणबीर कर्ण निवासी रतन नगर त्रिपड़ी पटियाला ने बहू से लड़ाई के चलते सोमवार दोपहर को घर के बाथरूम में रखी तेजाब की बोतल उठाई और पी ली।
विज्ञापन
वारदात के कुछ समय पहले ही उसकी बहू भावना के साथ लड़ाई हुई थी। पुलिस के मुताबिक अर्चना के तीन बेटे थे और सभी एक ही घर में इकट्ठे रहते थे। जगह की तंगी के चलते अकसर बच्चों के खेलने को लेकर लड़ाई झगड़ा हो जाता था।
विज्ञापन
सोमवार को बहू से हुई लड़ाई से गुस्साई बुजुर्ग महिला ने तेजाब पी लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में अर्चना को राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। जहां खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
ऐसे में अनफिट होने के चलते उसके बयान भी नहीं हो सके थे। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला के बयान के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।