फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mahashivratri celebrate in Mohali

शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालु बोले... बम बम भोले

Fri, 12 Mar 2021 02:37 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri celebrate in Mohali
मोहाली। वीरवार को जिले भर के मंदिरों में श्रद्घा और उत्साह से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। शहर और आसपास के कस्बों में भगवान शिव के दर्शनों के लिए लोगों ने घंटों लाइनों में लगकर मंदिर में माथा टेक कर जलाभिषेक करने के लिए इंतजार किया। सभी शिवालयों में सुबह पूजा पाठ के बाद लोगों ने जलाभिषेक कर दूध और फल चढ़ाकर माथा टेका। साथ ही महिलाओं की संकीर्तन और कई मंदिरों में भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। रात को मंदिरों में चार प्रहर की पूजा की गई।
विज्ञापन

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के सभी मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। फेज-1 में स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सुबह हवन यज्ञ हुआ। जिसमें मंदिर कमेटी और महिलाओं की संगीत मंडली के अलावा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर माथा टेका और पूरा दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की और जलाभिषेक किया। फेज-4 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और दूध-फलों का लंगर भी लगाया गया। फेज 3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से पूजा अर्चना की गई और मंदिर में सुबह से लेकर रात तक दूध का लंगर लगाया गया। शाही माजरा स्थित श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर में सुबह पूजा पाठ के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान दूध का लंगर भी लगाया गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित गोशाला में शिवरात्रि को लेकर समागम आयोजित किया गया। गऊ सेवा कमीशन के सदस्य राजवंत शर्मा ने गोशाला में पहुंचकर भगवान भोले नाथ की पूजा की। फेज-5 स्थित श्री हरि मंदिर में पार्षद बलजीत कौर उनके पति पुलिस अधिकारी मनफूल सिंह ने आम जनता और मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ भगवान शंकर की पूजा की। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिलाओं की कीर्तन मंडली ने अपने कीर्तन से श्रद्घालुओं को निहाल किया। ब्राह्मण सभा के प्रधान वीके वैद की देखरेख में करवाए गए धार्मिक समागम में पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू विशेष तौर पहुंचे। उन्हें सभा के सदस्यों ने सम्मानित किया, उनके साथ पार्षद कुलजीत सिंह बेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एन्नी एनक्लेव स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर कमेटी ने सुबह से ही दूध और फलों को लंगर शुरू कर दिया था। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, फेज-6 स्थित श्री काली माता मंदिर, फेज-1 स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ, फेज-9 स्थित दोनों श्री शिव मंदिर, फेज-10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, गांव मटोर स्थित श्री शिव मंदिर, फेज-3ए और 3बी1 स्थित दोनों श्री वैष्णों माता मंदिर और प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर मटोर के अलावा शहर के अन्य सेक्टरों और फेजों में स्थित मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई मनाई गई। साथ ही दूध फलों के लंगर लगाए गए और धार्मिक समागमों का आयोजन किया गया।

वहीं, जीरकपुर के गांव छत और लोहगढ़ में स्थित मंदिर में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। यहां मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव के चरणों में माथा टेका। गांव छत में विधायक एनके शर्मा ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर के सदस्यों ने उन्हेें सम्मानित किया। यहां मंदिर कमेटी के सदस्यों ने एक गीत-संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया था। इसमें पंजाबी गायक हरिंदर संधू और गायिका अमन धालीवाल ने प्रस्तुति दी और पंजाबी में भगवान शिव और पार्वती के गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed