फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roadside Workshops Leave Commuters Stranded: Auto Mechanics Occupy Old Kalka Road

सड़क पर वर्कशॉप, राहगीर बेहाल : ओल्ड कालका रोड पर ऑटो मिस्त्रियों का कब्जा

Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Roadside Workshops Leave Commuters Stranded: Auto Mechanics Occupy Old Kalka Road
जीरकपुर। पटियाला चौक के नजदीक ओल्ड कालका रोड इन दिनों ऑटो रिपेयर वर्कशॉप्स के बढ़ते अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर संचालित कई ऑटो वर्कशॉप्स ने दुकान की सीमा से बाहर निकलकर सड़क के बड़े हिस्से को ही अपना कार्यक्षेत्र बना लिया है। कहीं वाहन सड़क पर खड़े कर मरम्मत किए जा रहे हैं तो कहीं स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान सड़क किनारे फैला हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई जगहों पर वर्कशॉप संचालकों ने करीब 15 से 20 फीट तक सड़क की जगह घेर रखी है, जिससे सड़क की चौड़ाई लगातार सिमटती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, इकबाल सिंह और अजय कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले नगर परिषद की ओर से इस मार्ग पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उस समय सड़क के दोबारा व्यवस्थित होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कार्रवाई के कुछ समय बाद ही स्थिति फिर बिगड़ने लगी। लोगों का आरोप है कि निगरानी के अभाव में नई ऑटो रिपेयर दुकानें भी सड़क की जगह का इस्तेमाल करते हुए खुल रही हैं। सड़क पर खड़े मरम्मत वाले वाहनों के कारण कई बार यातायात धीमा हो जाता है और आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। राहगीरों और वर्कशॉप संचालकों के बीच विवाद की स्थिति बनने की बात भी स्थानीय लोगों ने कही है। लोगों ने नगर परिषद से सड़क की पैमाइश करवाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने और नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन




किसी को भी सड़क पर अवैध कब्जा करने की इजाजत नहीं है। जल्द ही अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर इस सड़क से अवैध कब्जे हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। -परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed