{"_id":"6ab0430a0f4a8cdce3013e4a","slug":"youth-chased-and-chain-snatched-in-sunny-enclave-case-registered-against-accused-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2945-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सन्नी एन्क्लेव में युवक का पीछा कर चेन छीनी, आरोपी पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सन्नी एन्क्लेव में युवक का पीछा कर चेन छीनी, आरोपी पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एन्क्लेव में एक युवक का पीछा कर उसे टक्कर मारने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगा है। पुलिस ने हिसार निवासी पंकज खुराना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता हितेश हंस ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह उसकी कार का शीशा पत्थर मारकर तोड़ा गया था। आरोपी गाड़ी में फरार हो गया। बाद में हितेश बच्चों को स्कूल छोड़कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी आरोपी ने उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी ने हितेश के साथ हाथापाई की और गाली-गलौज करते हुए 30 ग्राम की सोने की चेन छीन ली। उसने हितेश के सिर पर मुक्का भी मारा। शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।