{"_id":"6300aeded9ba9d3d52409595","slug":"lumpy-skin-disease-found-in-buffalo-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Skin Disease: अब भैंस में दिखा लंपी त्वचा रोग, मुक्तसर में सामने आए दो केस, सकते में आया पशुपालन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Skin Disease: अब भैंस में दिखा लंपी त्वचा रोग, मुक्तसर में सामने आए दो केस, सकते में आया पशुपालन विभाग
Sat, 20 Aug 2022 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 03:53 PM IST
सार
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरदास सिंह और सीनियर वेटरिनरी अफसर डॉ. गुरदित्त सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 6,411 पशु लंपी स्किन डिजीज से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 661 गायों की मौत हो चुकी है। जबकि 418 गायें ठीक हुई हैं।
विज्ञापन
Lumpy skin disease
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब में पहले गायों में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब मुक्तसर और मलोट में दो भैंसों में भी ये बीमारी पाई गई है। जिले में गांव सीरवाली में भैंस में लंपी स्किन बीमारी का पहला केस मिला है। वहीं मलोट में दूसरा केस सामने आया है। इसके बाद अब पशु पालन विभाग इस बीमारी को लेकर भैंसों के टीकाकरण की मुहिम भी चला रहा है।
विज्ञापन
वहीं इस नए मामले से पशुपालन विभाग सकते में है। गाय के बाद भैंस के दूध को लेकर भ्रांति पैदा होने से लोग भी असमंजस में हैं। पहले गायों में लंपी बीमारी फैलने की चर्चाओं के चलते लोगों ने गाय के दूध का सेवन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गुरदास सिंह और सीनियर वेटरिनरी अफसर डॉ. गुरदित्त सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 6,411 पशु लंपी स्किन डिजीज से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें से 661 गायों की मौत हो चुकी है। जबकि 418 गायें ठीक हुई हैं। अब जिले में लंपी से पीड़ित गायों की गिनती 5,331 हो गई है वहीं एक भैंस भी इस बीमारी से पीड़ित है। वेटरिनरी इंस्पेक्टर शेरबाज सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा पीड़ित पशुओं के अलावा अन्य पशुओं को बचाव के लिए भी टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है। जिस अधीन 12,032 पशुओं का टीकाकरण मुकम्मल हो चुका है।
विज्ञापन