फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, muktsar, protest, water tank

संघर्षरत नर्स ने की पेट्रोल छिड़कर टंकी से कूदने की कोशिश

Fri, 28 Feb 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला (लंबी/मुक्तसर)
अमर उजाला (लंबी/मुक्तसर) Updated Fri, 28 Feb 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
punjab, muktsar, protest, water tank
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में रेगुलर करने सहित अन्य मांगों क ो लेकर संघर्षरत नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत नर्सों ने शुक्रवार को भी वाटर-वर्क्स की टंकी पर डेरा जमाए रखा।
विज्ञापन


इस वजह से स्थिति दिनभर तनावपूर्ण बनी रही। नर्सें कपड़ों को आग लगा-लगाकर नीचे फेंकते हुए खुद भी आत्मदाह की चेतावनी दे रही थीं। इससे दिन भर पुलिस कर्मियों की जान भी सांसत में आई रही। गत दिनों पेट्रोल व माचिस लेकर टंकी पर चढ़ी नर्सों ने वीरवार की रात भी बारिश और अंधेरी के बीच ही बिताई।
विज्ञापन


शुक्रवार को टंकी पर चढ़ी नर्सों में शामिल नर्स शरनजीत कौर ने तो गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल तक छिड़क लिया और बाद में टंकी से छलांग लगाने की कोशिश की। मगर अन्य नर्सों ने उसे समझाकर रोक लिया। टंकी पर मोर्चा जमाए बैठी नर्सों में शामिल जगदीप कौर का मरणव्रत आठवें दिन में दाखिल हो गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रदर्शनकारी नर्सों ने कहा कि सांसद हरसिमरत कौर बादल नन्ही छांव मुहिम चला रही हैं, जबकि दूसरी तरफ आज वे खुद लंबी हलके में थीं। इसके बावजूद हरसिमरत ने उनके पास आकर उनकी मांगें सुनना मुनासिब न समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस दल बल ने हरसिमरत बादल के कार्यक्रम के चलते टंकी पर चढ़ी नर्सों को भी दिन भर घेराबंदी कर नजरबंद रखा। इसके बावजूद दो नर्सों ने शुक्रवार को लंबी हलके में सांसद हरसिमरत कौर बादल के कार्यक्रम में घुसने की कोशिश भी की। पुलिस कर्मियों ने नर्सों को हिरासत में ले लिया और कार्यक्रम खत्म होने के कुछ समय बाद रिहा कर दिया।

दिन भर टंकी के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही। देर शाम तक कुछ पुलिस अधिकारी बेशक नर्सों से बात करते दिखाई दिए, मगर मुद्दे का कोई हल न निकलता नजर आया। खबर लिखे जाने तक देर शाम तक स्िथिति तनावपूर्ण बनी रही।


केंद्र से जुड़ा है यह मसला : हरसिमरत
लंबी हलके में दौरे पर आई सांसद हरसिमरत कौर बादल से जब पत्रकारों ने संघर्षरत नर्सों के पास जाने संबंधी पूछा तो उन्होंने यह कहते हुए स्पष्ट इंकार कर दिया कि यह मुद्दा केंद्र से जुड़ा है इसलिए नर्सें कांग्रेसी मंत्रियों को साथ लेकर केंद्र के पास जाएं। नन्ही छांव प्रोजेक्ट बेटियां बचाने के लिए है, न कि सियासत करने के लिए। इसके नाम पर सियासत न हो तो ही बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed