फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana crime, fire

पति से झगड़ा कर महिला ने खुद को आग लगाई

Fri, 23 May 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 23 May 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana crime, fire
पति से झगड़ा कर राहों रोड स्थित बोंकर गुजरां की रहने वाली जसविंदर कौर (32) ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर में ही मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन


किसी तरह आग पर काबू पा उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जसविंदर कौर के तीन बच्चे हैं। उसका पति इलाके में ही स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री में उसकी रात की ड्यूटी होती थी। इस वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की शाम को उसका पति अपने काम पर जाने लगा तो दोनों के बीच में काफी झगड़ा हुआ। जसविंदर के बच्चे घर के बाहर खेलने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पति बाहर बरामदे में बैठा हुआ था। इसी दौरान महिला ने अपने कमरे में जाकर खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। चीखने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी हालत गंभीर हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed