फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot, lover, married lady

प्रेमी को जेवरात दे रच दिया लूट का ड्रामा

Mon, 03 Mar 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
अमर उजाला, लुधियाना। Updated Mon, 03 Mar 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
loot, lover, married lady
जैन कालोनी इलाके में कुछ दिन पहले एक विवाहिता की बेटी पर पिस्तौल तान लूट का मामला महज एक ड्रामा निकला। दरअसल महिला ने ही अपने प्रेमी को जेवरात दे सारा लूट का ड्रामा रचा था, ताकि उसके पति को इसके बारे मेें पता न चल सके।
विज्ञापन


पुलिस की जांच के बाद सारा मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि महिला की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है।
विज्ञापन


एडीसीपी चार स्वप्न शर्मा और एसीपी पूर्वी रमनीश चौधरी ने कहा कि दीपक करीब दो साल से जैन कालोनी में महिला के पड़ोस में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रह रहा था। इसी दौरान उसके महिला से प्रेम संबंध बन गए। इसी दौरान दीपक ने महिला को एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता अपने पति से फोन छिपा कर उस फोन से सिर्फ दीपक से ही बातें करती थी। कुछ दिन पहले दीपक ने महिला से कुछ रुपये उधार के तौर पर मांगे। महिला ने पैसे न होने के एवज में करीब दो सप्ताह पहले उसे अपने 16 तोले जेवरात दे दिए। इसी दौरान महिला के पति ने उससे जेवरात मांग लिए। इसी बात को लेकर विवाहिता परेशान हो गई। उसने लूट का एक ड्रामा रचा। एडीसीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि महिला ने पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में कहा कि 20 फरवरी की रात को वह अपनी बेटी के साथ दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सो रही थी, जबकि उसका पति पहली मंजिल पर सो हुआ था।


इस बीच किसी ने देर रात को उसका कमरा खटखटाया। उसने सोचा कि उसका पति है और दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान नकाबपोश दो व्यक्ति कमरे में घुसे और उन्होंने उसकी बेटी की कनपटटी पर रिवाल्वर तान कर ज्वैलरी और नकदी मांगी, जो उसने उन्हें दे दी। महिला ने यह सारी जानकारी पति को दी और बाद में महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी ने कहा कि शक होने पर पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की, तो सारा मामला सामने आया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर दीपक की बुआ के घर से जेवरात उठवाए। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर दीपक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed