{"_id":"5fbca3791d80dd069ac4180452cd0d1d","slug":"four-thief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गिरोह के चार आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गिरोह के चार आरोपी काबू
अमर उजाला,लुधियाना
Updated Tue, 29 Oct 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में चोरी की वारदातों का परदाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह की सरगना ज्योति, उसकी मां कर्मजीत कौर के अलावा शेर सिंह एवं अमित कुमार शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से बीस तोले सोने के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, 58 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप, दो आईपेड, दो गिटार, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के बर्तन एवं रेडीमेड कपडे़ बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये बनती है।
पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की है। कमिशभनर ने मंगलवार को कुछ लोगों क ो उनका चोरी का सामान वापस किया।
उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोका गया। उनको मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की तो तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उनसे पूछताछ में चोरी की कई वारदातें कबूल की। युवती ज्योति एवं शेर सिंह से पूछताछ के आधार पर सामान बरामद किया। पुलिस आरोपियाें से पूछताछ कर रही है।