{"_id":"64650f1b4fe45f02ef0295c7","slug":"fighting-with-brother-along-with-son-death-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-28-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: बेटे के साथ मिलकर भाई के साथ की मारपीट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: बेटे के साथ मिलकर भाई के साथ की मारपीट, मौत
Wed, 17 May 2023 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 17 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिता पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, तलाश जारी
खेतों में जमीन की बुआई करते समय हुआ था परिवार में झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लाडोवाल के गांव गौंसपुर में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर भाई के साथ ही खेतों में जाकर मारपीट की और धक्का मुक्की की। इस दौरान गौंसपुर निवासी गुरचरण सिंह की वहीं गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुरचरण के बेटे जगसीर सिंह की शिकायत पर उसके चाचा गांव गौंसपुर के ही रहने वाले जगतार सिंह और उसके बेटे हरजिंदर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया है।
जगसीर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पिता अपने खेतों में जमीन की बुआई कर रहे थे। इसी दौरान उसका चाचा आरोपी जगतार सिंह और उसका बेटा हरजिंदर सिंह वहां पहुंच गए। जाते ही आरोपियों ने पारिवारिक और जमीन विवाद को लेकर उसके पिता के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की। इस दौरान उसके पिता वहीं पर बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस भी वहां पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, उनकी तलाश में दबिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।