{"_id":"68b04cd93039117cb1035b9f","slug":"terrorist-attack-alert-in-punjab-security-of-government-buildings-and-police-stations-increased-in-ludhiana-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट: ईमेल से मिली बम अटैक की धमकी; सरकारी इमारतों और पुलिस थानों की बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट: ईमेल से मिली बम अटैक की धमकी; सरकारी इमारतों और पुलिस थानों की बढ़ाई सुरक्षा
Thu, 28 Aug 2025 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:04 PM IST
सार
पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट है। बताया जा रहा है कि फोन और ईमेल से बम धमाके की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस ने लुधियाना में सरकारी इमारतों और पुलिस थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस।
- फोटो : संवाद (फाइल)
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में सरकारी भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। सूत्र बताते है कि धमकी ईमेल पर भी आई है और साथ ही साथ फोन पर भी शहर के किसी थाने पर हमला करने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमिश्नरेट पुलिस को कई तरह के इनपुट्स दिए हैं।
विज्ञापन
लुधियाना पुलिस ने कई पुलिस थानों और सरकारी भवनों के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। हालांकि अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को रूटीन चेकिंग बता रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी भी ऐसी सुरक्षा नहीं देखी गई थी।
विज्ञापन
लुधियाना शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष पुलिस नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा कई सरकारी कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इनमें जगरांव ब्रिज, पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल बिल्डिंग, डीआईजी कोठी, सर्किट हाउस और फिरोजपुर रोड एलिवेटेड ब्रिज शामिल हैं। जगरांव पुल पर पुलिस ने बेरिकैडिंग कर पुलिस की गाड़ी के साथ साथ पुल पर हरी जाली लगा दी है। इसके अलावा लक्कड़ पुल डीआईजी दफ्तर के पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
लुधियाना जैसे बड़े औद्योगिक शहर में आतंकी हमले की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब महानगर के सरकारी भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो, इससे पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।
वहीं पुलिस थानों में सलेम टाबरी, लाडोवाल, डिवीजन नंबर-6, साहनेवाल, डेहलों, डिवीजन नंबर-5, डिवीजन नंबर-3, जमालपुर, कुमकलां, मोती नगर, मेहरबान और शहर की कई चौकियों को हाईवे पुलिस थानों के अंतर्गत रखा गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इस मामले डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस लॉ एंड आर्डर परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि किसी तरह की कोई धमकी नहीं है। बल्कि यह रूटीन चेकिंग है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के लिए मुश्किल होंगे तीन दिन: भारी बारिश का अलर्ट... बाढ़ से जूझ रहे आठ जिले, लोगों को बचाने में जुटी सेना