फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heavy rain alert in Punjab for next three days flood situation news update

पंजाब के लिए मुश्किल होंगे तीन दिन:भारी बारिश का अलर्ट...बाढ़ से जूझ रहे आठ जिले, लोगों को बचाने में जुटी सेना

Thu, 28 Aug 2025 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Aug 2025 04:47 PM IST
सार

पंजाब में अगले तीन दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार भारी से भारी बारिश की चेतवानी है। 

विज्ञापन
Heavy rain alert in Punjab for next three days flood situation news update
रणजीत सागर डैम से छोड़ा पानी। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

मूसलाधार बारिश और बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से पंजाब में हालात बदतर हो गए हैं। सूबे में बाढ़ के हालात हैं। हजारों एकड़ भूमि, फसलें, नदियों के किनारे बसे गांव डूब चुके हैं। सड़कें बह जाने की वजह से कई गांवों का संपर्क कट चुका है। सड़कें पुल टूट चुके हैं। सड़क यातायात के साथ रेल सेवाएं भी बाधित हैं। घरों को नुकसान पहुंचा है। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से तीन दिन फिर भारी बारिश की चेतावनी है। वीरवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क बना रहा, जिसके चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 
विज्ञापन


सूबे में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजपुर शामिल हैं। इसके अलावा तरनतारन और अमृतसर में भी हालात खराब हैं। बीते 24 घंटे में पौंग बांध और रणजीत सागर बांध का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। हालात बेकाबू होते देख पंजाब पुलिस के साथ सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी सहारा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से अमृतसर में रावी दरिया का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है। जिले के 40 से ज्यादा गांव में पानी भर गया है। वीरवार को भारतीय सेना की ओर से मोर्चा संभालते हुए लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया और बाढ़ प्रभावित गांव से लोगों को निकाल सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। 

पंजाब के आठ जिले भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रावी दरिया में उफान के कारण बुधवार को पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स के चार गेट टूट गए जिससे वहां तैनात 50 कर्मचारी फंस गए। उन्हें हेलीकॉप्टर से निकाल लिया गया। वहीं, गुरदासपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय दबुड़ी में रात से फंसे 381 विद्यार्थियों और 70 शिक्षकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 


उधर, पाकिस्तान में रावी दरिया में बाढ़ के कारण श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा व करतारपुर कॉरिडोर में पानी भर गया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बताया कि पाकिस्तान से मिली जानकारी के अनुसार श्री करतारपुर साहिब के मुख्य दरबार सहित पूरे परिसर में कई फीट पानी घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed