{"_id":"57f6543c4f1c1b4f4c270561","slug":"murder-old-man-murdered-in-home-ludhiana-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 06 Oct 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जोधेवाल इलाके में किराए के मकान में अकेले रह रहे बुजुर्ग की वीरवार की सुबह हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी घर को बाहर से ताला लगाकर भाग गए। घटना का पता तब चला जब बुरी तरह से घायल राजिंदर सिंह (60) ने अपनी बहन को फोन किया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सका।
भाई के कुछ न बोलने पर राजिंदर की बहन सुरिंदर कौर अपने बेटे रविंदर सिंह के साथ उसके घर पहुंची। बाहर ताला लगा था, तो वह पड़ोसियों के घर से अंदर घुसे। अंदर राजिंदर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरिंदर कौर के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुरिंदर कौर ने कहा कि वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। राजिंदर सिंह ने शादी नहीं की थी और वह अकेले ही बस्ती जोधेवाल इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह केले का व्यापार करता था, लेकिन पिछले दो तीन महीने से वह कपड़े का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
उसने इलाके में कुछ लोगों को ब्याज पर पैसे भी दे रखे थे। बताया जाता है कि राजिंदर सिंह ने लाखों रुपये ब्याज पर लोगों को दिए हुए थे। वीरवार सुबह कुछ लोग घर में घुसे और तेजधार हथियार से राजिंदर की हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे घर को बाहर से ताला लगाकर चले गए।
थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने कहा कि पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राजिंदर ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। हो सकता है कि उसका किसी के साथ पैसों का विवाद हो और इस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।