{"_id":"57374c5f4f1c1bf50691a060","slug":"arrest-one-arrest-in-murder-case-in-ludhiana-ludhiana-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कांग्रेसी सरपंच की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व कांग्रेसी सरपंच की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 14 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्खोवाल रोड स्थति गिल गार्डन में बीस फरवरी को पूर्व कांग्रेसी सरपंच रविंदरपाल सिंह उर्फ रवि ख्वाजके की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने सुखचैन सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया है। गोपी ने ही शार्प शूटर दविंदर बंबीहा को रवि ख्वाजके के बारे में पूरी जानकारी दी थी। पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि आरोपी गोपी को कहां से गिरफ्तार किया गया है हालांकि उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने कर दी है।
एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेसी सरपंच रवि ख्वाजके के बारे में गोपी ने ही सारी जानकारी दविंदर शूटर उर्फ दविंदर बंबीहा को ही दी थी। रवि कब कहां जाता है और क्या करता है इसके बारे में पूरी जानकारी दविंदर को उपलब्ध कराई गई थी। गोपी ने बीस फरवरी को रवि के गिल गार्डन में शादी समारोह में जाने की जानकारी दी।
गोपी ने दविंदर के साथ जाकर रवि ख्वाजके की तरफ इशारा भी किया था। उन्होंने कहा कि आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेकर उससे इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
बीस फरवरी को रवि ख्वाजके अपने दोस्त के शादी समारोह में गया था। इसी दौरान वह खाना खाते हुए बाहर की तरफ आया तो आरोपी दविंदर बंबीहा और उसके तीन साथियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। रवि के शरीर पर 14 गोलियां लगी थी। उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।