फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लूटपाट के दौरान तेजधार हथियार से वार कर किया था राकेश का कत्ल

लूटपाट के दौरान तेजधार हथियार से वार कर किया था राकेश का कत्ल

Tue, 07 May 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान तेजधार हथियार से वार कर किया था राकेश का कत्ल
लुधियाना। लूटपाट के दौरान मुकाबला करने पर लुटेरों ने मुंडियां कलां निवासी राकेश कुमार की हत्या की थी। यह दावा थाना साहनेवाल पुलिस न किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह के सरगना ग्यासपुरा निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथी ग्यासपुरा निवासी पिंटू उर्फ अमन, मक्कड़ कालोनी निवासी विक्की मोर्या और रवि पांडे फरार हैं। पुलिस ने आरोपी संतोष को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी संतोष से पूछताछ कर उसके तीन साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा और एसीपी साउथ जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि निजी फैक्टरी में काम करने वाला राकेश 13 सितंबर 2018 को अपने घर जा रहा था। रास्ते में तरुण सेल्स कार्पोरेशन फैक्टरी के बाहर हथियारों से लैस खड़े आरोपियों ने राकेश को घेर लिया और लूटने लगे। जब राकेश ने डट कर मुकाबला कहना चाहा तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में तरुण सेल्स कार्पोरेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी कैद मिली। आरोपियों की फोटो साफ नहीं थी। इससे आरोपियों का पता नहीं चल रहा था। रविवार को पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब आरोपियों से राकेश की हत्या के बारे में पूछताछ की और उन्हें फुटेज से ली गई फोटो दिखाई गई। इसमें से एक ने गिरोह के सरगना संतोष को पहचान लिया। इस पर पुलिस ने संतोष को काबू कर गिरफ्तार कर लिया। संतोष से पूछताछ कर पता लगा कि वह ाकेश से सिर्फ लूटपाट करना चाहते थे। जब राकेश ने विरोध कर मारपीट शुरू कर दी तो उन्होंने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों के घर पर भी छापामारी की। आरोपी पुलिस को मिले नहीं। पुलिस अब संतोष से पूछताछ कर उसके तीनों साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed