फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दलित नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल किया सोशल मीडिया पर

दलित नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल किया सोशल मीडिया पर

Fri, 04 May 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
दलित नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल किया सोशल मीडिया पर
नाबालिग से दुराचार कर वीडियो किया वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने चार युवाओं पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के थाना नेहियांवाला के तहत आते एक गांव की दलित नाबालिग से एक युवक ने अपने तीन साथियों की मदद से नजदीकी गांव के खेत में स्थित मोटर के कमरे में दुराचार किया और उसके साथियों ने दोनों की वीडियो बनाई। घटना के कुछ दिन बाद आरोपी युवकों ने नाबालिग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की तो नाबालिग के परिवार को पता चला। जिसके पीड़िता ने थाना नेहियांवाला पुलिस के पास बयान दर्ज कराए तो पुलिस ने युवक गुरकीरत सिंह और सरबा सिंह के समेत चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ।
पुलिस को दर्ज बयान में पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल को गुरकीरत सिंह उसे बहका फुसला कर अपने दोस्त सरबा सिंह के साथ नजदीकी गांव के खेत में बने मोटर वाले कमरे में ले गया, जहां गुरकीरत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि गुरकीरत के तीन अन्य साथियों ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन

थाना नेहियांवाला प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गुरकीरत और सरबा सिंह समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed