{"_id":"5aabf1f44f1c1bb0758b5acc","slug":"61521218036-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार दिखाकर मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए पांच मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियार दिखाकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को चौकी कोचर मार्केट पुलिस ने हरनाम नगर फाटक के पास से काबू किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने लोगों से लूटे पांच मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में डुगरी के एलआईजी फ्लैट निवासी हर्ष कुमार और नवनीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से उनको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
चौकी इंचार्ज एएसआई कुलवंत चंद की अगुवाई में पुलिस टीम ने फाटकों के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने अपनी बाइक घुमा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इलाके से ही हथियारों के बल पर प्रवासी लोगों से मोबाइल फोन लूटे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपियों के साथ उनके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।