फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर व आबकारी विभाग ने पकड़ी शराब

कर व आबकारी विभाग ने पकड़ी शराब

Sat, 04 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
कर व आबकारी विभाग ने पकड़ी शराब
मानसा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर व आबकारी विभाग मानसा की ओर से लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

एईटीसी मनिंद्र सिंह व ईटीओ एक्साइज मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान शराब का नाजायज प्रयोग रोकने के लिए स्पेशल टीमें गठित की हैं। शनिवार को विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने अपनी पुलिस टीम समेत जलवेड़ा रोड फाटक बरेटा के पास लगाए गए एक नाके के दौरान बड़ी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद की। छह लोगोें के खिलाफ थाना बरेटा में मामला दर्ज करवाया गया है।

कर व आबकारी विभाग मानसा के इंसपेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुलिस टीम सहित जलवेड़ा रोड फाटक, बरेटा के आगे एक नाका लगाया था। इस दौरान गांव कुलरियां से आ रही चार कारों को रोकने का इशारा किया गया तो एक कार चालक ने उनकी टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की। उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। बाकी तीन कार सवार, कारें छोड़कर मौके से फरार हो गए। कारों की तलाशी लेने के दौरान 89 पेटियां हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। मौके पर गिरफ्तार दो कार चालकों गुरसेवक सिंह वासी बीरोके खुर्द व गुरतेज सिंह वासी गांव गुड़दी के अलावा चार व्यक्तियों के खिलाफ थाना बरेटा में मामला दर्ज करवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना बरेटा में मामला दर्ज करवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंधी थाना बरेटा के मुख्य अफसर शिव चंद व एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि शराब तस्करी के बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed