फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रांसपोर्ट नगर से नशीला पदार्थ लेकर करते थे आगे सप्लाई

ट्रांसपोर्ट नगर से नशीला पदार्थ लेकर करते थे आगे सप्लाई

Sun, 09 Sep 2018 09:40 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर से नशीला पदार्थ लेकर करते थे आगे सप्लाई
नशे के लिए करते थे हेरोइन तस्करी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से बाइक और तीन ग्राम हेरोइन हुई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खुद के नशापूर्ति के लिए ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से नशीला पदार्थ लेकर आगे सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना डिविजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन सप्लाई करने में इस्तेमाल किए जाने वाला बाइक और तीन ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में छावनी मोहल्ला निवासी गौरव उर्फ जोनी और हैबोवाल कलां के रहने वाले गुरदीप सिंह काला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक पर सवार हो सलेम टाबरी की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक भगाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी है। नशे के लिए पैसे नहीं थे तो नशापूर्ति के लिए आरोपियों ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से एक व्यक्ति से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed