फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गैस एजेंसी के बहाने मामा के लडक़े से लाखों रुपये की ठग्गी

गैस एजेंसी के बहाने मामा के लडक़े से लाखों रुपये की ठग्गी

Mon, 12 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के बहाने मामा के लडक़े से लाखों रुपये की ठग्गी
गैस एजेंसी लगाने के बहाने लाखों की ठगी
विज्ञापन

आरोपी बुआ के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने मामा के बेटे से लाखों की ठगी के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित रजनीश कुमार ने बताया कि उनकी बुआ पुष्पा देवी के नाम पर दिव्यांग कोटे से रामा मंडी में चलती गैस एजेंसी इन दिनों बुआ की मौत हो जाने के बाद बंद पड़ी है। बुआ के बेटे रमणीक कुमार ने बंद पड़ी गैस एजेंसी चलवाने और एजेंसी में हिस्सा डलवाने को लेकर उनसे पैसों की मांग की। वह इसके झांसे में आ गए।
उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे करके किसी काम के बहाने रमणीक कुमार ने उनसे 12 लाख 25 हजार रुपये ले लिए। समय बीतने के बाद भी न तो एजेंसी खुली और न ही उनके पैसे लौटाए। बाद में उन्होंने इंडियन आयल चंडीगढ़ के दफ्तर से जाकर पता किया तो वहां से जानकारी मिली कि यह एजेंसी बंद पड़ी है और इसका कोई भी पैसा नहीं भरा गया। बाद में पैसे मांगने पर रमणीक उन्हें डराने लगा।
विज्ञापन

जांच के बाद सहायक थानेदार गुरप्रणम दास ने रजनीश कुमार की शिकायत पर रमणीक कुमार वासी रामा मंडी वासी जिला बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed