फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पटाखा व्यापारी ने जहर निगल की खुदकुशी

पटाखा व्यापारी ने जहर निगल की खुदकुशी

Sat, 05 May 2018 09:36 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
पटाखा व्यापारी ने जहर निगल की खुदकुशी
पटाखा व्यापारी ने जहर निगलकर खुदकुशी की
विज्ञापन

सुसाइड नोट में व्यापारी ने पत्नी समेत सात लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेवार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर के बड़े पटाखा व्यापारी सतीश कुमार गर्ग ने अपनी पत्नी एवं अन्य रिश्तेदारों से परेशान होकर शुक्रवार देर रात जहर निगल लिया। पड़ोसियों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके के दौरान उसने शनिवार को दम तोड दिया । व्यापारी ने अपनी मौत का जिम्मेवार अपनी पत्नी रीटा एवं छह अन्य रिश्तेदारों को ठहराया है। व्यापारी की जेब से मिले सुसाइड नोट कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।
पुलिस के अनुसार गांधी मार्केट के बडे़ पटाखा व्यापारी सतीश कुमार गर्ग का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी रीटा एवं ससुराल वालों से झगड़ा चलता आ रहा था। इससे वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चला आ रहा था। व्यापारी ने इसी परेशानी के चलते शुक्रवार देर रात्रि घर पर खुदकुशी करने के लिए जहर निगल लिया । इस बारे में जब पड़ोसियों को पता चला तो उन्होंने तुरंत व्यापारी कोए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां व्यापारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।
विज्ञापन

व्यापारी की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेवार पत्नी रीटा समेत अपने ससुराल वालों के छह अन्य लोगों को ठहराया है। इस संबंधी थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पैक्टर सुखमंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यापारी का खुदकुशी नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed