फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   धोखाधडी केस में नामजद पटवारी ने किया किसान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

धोखाधडी केस में नामजद पटवारी ने किया किसान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

Fri, 18 May 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
धोखाधडी केस में नामजद पटवारी ने किया किसान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास
पुलिस की पिटाई से तंग किसान ने दी धमकी
विज्ञापन

‘अब परिवार के साथ कर लूंगा सुसाइड’
नामजद पटवारी पीड़ित की जमीन कब्जाने की कोशिश की
किसान के लड़के जब वीडियो बनाने लगे तो आरोपी पटवारी हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
थाना सिविल लाइन पुलिस की ओर से धोखाधड़ी में नामजद पटवारी जगजीत सिंह जिले के गांव गंगा में एक किसान की जमीन कब्जाने का प्रयास करने लगा तो किसान के लड़कों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। यह देख आरोपी पटवारी साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। आरोप है कि जब पीड़ित किसान मलकीत सिंह नंबरदार पुलिस को सूचित करने थाना नथाना गया तो पुलिस ने शिकायत सुनने की बजाय उसे ही पीटने लगे और करीब तीन घंटे अवैध रूप से पुलिस हिरासत में रखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियो बनाने वाले किसान के बेटे कुलविंदर सिंह को पीटकर मोबाइल छीन लिया और वीडियो बनाने वाले के भाई लखविंदर सिंह व किसान की पत्नी गुरजीत कौर को थाने लाकर बदसलूकी की। पीड़ित ने धमकी दी है कि अगर पुलिस ने आरोपी पटवारी पर कार्रवाई नहीं तो वह परिवार सहित सुसाइड कर लेगा।
इस संबंध में पीड़ित किसान मलकीत सिंह नंबरदार ने बताया कि वीरवार को जब वह अपनी जमीन पर था तो पटवारी जगजीत सिंह अपने अन्य साथियों समेत हथियारों से लैस होकर उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। जहां पर किसान ने विरोध किया तो पटवारी व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। किसान ने बताया कि जब पटवारी उनकी जमीन पर कब्जा कर रहा था तो उसके बेटे कुलविंदर सिंह ने आरोपियों की वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव कर दी। जिससे वह घबराकर साथियों समेत फरार हो गया। किसान ने बताया कि जब वह इस वारदात की सूचना देने थाना नथाना गया तो वहां पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे पीटने लगी। यही नहीं पुलिस ने उसके परिवार वालों को ही उठा लिया और थाने ले आए। जहां पूरे परिवार के साथ बदसलूकी की गई। पीड़ित ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई न की तो वह परिवार के साथ खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी खुलेआम घुमा रही पुलिस
इस संबंध में जब थाना नथाना प्रभारी भूपिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होनें कहा कि पटवारी जगजीत सिंह पर दर्ज धोखाधड़ी के केस में बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पटवारी मौके से फरार हो गया था। जबकि थाना प्रभारी का रीडर कह रहा कि पटवारी थाने में खुद गया था पर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि पुलिस को उस पर दर्ज केस के बारे में पता नहीं था। दूसरी तरफ आईजी बठिंडा एमएस फारुकी से बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी जमीन की धोखाधड़ी में नामजद है पटवारी
बता दें कि पटवारी पर दर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है वो इसी जमीन से संबंधित है। क्योंकि पटवारी ने उक्त जमीन को गलत तरीके फर्जी कागजात के सहारे अपनी पत्नी एवं साथियों के नाम करवा ली थी। जिसके बाद जमीन मालिक जोगिंदर सिंह की शिकायत पर मार्च 2018 में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी संपूर्ण सिंह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था और बाद में पटवारी को 120बी के तहत उक्त केस में नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed