फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पत्नी से परेशान पति ने लगाया फंदा, मौत

पत्नी से परेशान पति ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 29 Jun 2019 09:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से परेशान पति ने लगाया फंदा, मौत
मानवाधिकार कमीशन में पेश होने की धमकी देने वाली पत्नी से परेशान पति ने शुक्रवार घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। थाना मेहरबान पुलिस ने मृतक के मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एकता कालोनी निवासी बख्शीश कौर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका बेटा बलजीत सिंह (30) अपना भंगड़ा ग्रुप चलाता था। भंगड़ा ग्रुप में काम करती हरदीप कौर से उसने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी बहू अक्सर थाईलैंड के क्लबों में डांस करने के लिए जाती थी। बलजीत सिंह हमेशा हरदीप कौर को थाईलैंड जाने से मना करता था। इस पर हरदीप कौर उसकी मां भोली मानवाधिकार कमीशन के पास शिकायत करने की धमकी देकर बलजीत को प्रताड़ित कर रही थी। इसी बात से परेशान होकर बलजीत सिंह ने शुक्रवार घर में पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed