फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नकली सीआईए मुलाजिम बन दुकानदार को किया था अगवा, तीन गिरफ्तार

नकली सीआईए मुलाजिम बन दुकानदार को किया था अगवा, तीन गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
नकली सीआईए मुलाजिम बन दुकानदार को किया था अगवा, तीन गिरफ्तार
तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का एक साथी अब भी फरार
विज्ञापन

पैसे लूटने के बाद पीड़ित को कुछ ही दूरी पर फेंक हो गए थे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नकली सीआईए मुलाजिम बन चार आरोपियों ने मंगली रोड रेलवे फाटक के पास मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाने वाले दुकानदार को अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह दड़ा सट्टा लगाता है। आरोपी उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए और उससे पैसे लूट कर उसे कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने साहनेवाल के गिरवर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने भामियां कलां के रहने वाले वरिंदर सिंह काका, मनजिंदर सिंह मनी और सुखवंत सिंह सुक्खू को गिरफ्तार कर लिया है। उनका एक साथी कोहाड़ा निवासी शैरी अभी फरार बताया जा रहा है।
गिरवर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मंगली रोड रेलवे फाटक के पास मोबाइल की दुकान है। रविवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक कार उनकी दुकान के बाहर आकर रुकी। इसमें से तीन युवक निकले और उन्होंने खुद को सीआईए का मुलाजिम बताया। आरोपियों ने कहा कि वह लाटरी और दड़ा सट्टा लगाता है। जब गिरवर ने कहा कि वह मोबाइल रिपेयर का काम करता है तो आरोपियों ने एक न सुनी। जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। गाड़ी में पहले से ही एक युवक सवार था जो गाड़ी चला रहा था। कुछ दूरी पर आरोपियों ने उसकी जेब से पैसे निकाले और उसे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर गोविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है। उनका साथी शैरी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी चल रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जल्द ही फरार आरोपी शैरी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed