फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब का जाली रिहायशी दस्तावेज बना सेना में भर्ती हुए 32 युवकों पर मामला दर्ज

पंजाब का जाली रिहायशी दस्तावेज बना सेना में भर्ती हुए 32 युवकों पर मामला दर्ज

Sun, 17 Feb 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
पंजाब का जाली रिहायशी दस्तावेज बना सेना में भर्ती हुए 32 युवकों पर मामला दर्ज
धोखाधड़ी में 32 युवकों पर केस
विज्ञापन

जाली रिहायशी दस्तावेज बना सेना में भर्ती होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सूबे के जाली रिहायशी दस्तावेज तैयार कर सेना में भर्ती होने वाले 32 युवाओं के खिलाफ डिविजन नंबर 5 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इसमें किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इंडियन आर्मी मिल्ट्री कैंप लुधियाना कर्नल विशाल दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेना में भर्ती के दौरान अधिकांश युवा चंडीगढ़ व हरियाणा के रहने वाले थे। आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर अपना रिहायशी पता पंजाब का बना लिया। इस तरह से वह पंजाब कैडर से भर्ती हो गए। युवाओं ने ऐसा कर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

थाना डिविजन नंबर 5 पुलिस ने कर्नल विशाल दूबे की शिकायत पर संजय सिंह वासी गांव नंगल मोहाली, जसविंदर सिंह, विनोद कुमा संत माधोदास कालोनी रूप नगर, मनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह वासी न्यू संधूरा कालोनी रूपनगर, गांव ज्ञानी जैल सिंह (रूप नगर) वासी सोनू सिंह, राजवीर सिंह वासी संत माधोदास कालोनी रूपनगर, विक्रम सिंह वासी किरतपुर साहब, मनजीत सिंह, गोबिंद सिंह वासी शहीद भगत सिंह नगर, सन्नी सिंह, रमेश सिंह, सुशील सिंह, जगदीप सिंह, चरणजीत सिंह, अशोक सिंह, राहुल, प्रदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, जगदीप सिंह निवासी प्रेम नगर लुधियाना, विजेंद्र, पवन सिंह, पवनवीर सिंह, मनजीत, दीपक सिंह, विकास कुमार, तरुण शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, सोनू, विक्रम सिंह निवासी सुंदर नगर लुधियाना, प्रेमजीत सिंह, प्रदीप सिंह निवासी मॉडल टाउन लुधियाना अमरजीत सिंह निवासी गुरमेल नगर लुधियाना और संदीप निवासी कोटमंगल लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आंतरिक जांच में कुल 42 युवाओं के निवास प्रमाणपत्र फर्जी मिले है। धोखाधड़ी करने के अन्य आरोपी युवाओं के नाम पते भी पुलिस को दिए जा रहे हैं। बीते पांच वर्ष के दौरान फौज में भर्ती हो चुके युवाओं के प्रमाणपत्रों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है। - कर्नल विशाल दुबे, डायरेक्टर आर्मी रिक्रूटमेंट आफिस लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed