फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गांव कोटला बजवाड़ा में कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मान सिंह (51) पुत्र बलकार सिंह निवासा कोटला बजवाड़ा थाना फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है।

मृतक के बेटे अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया की वीरवार सुबह उन्हें गांव के किसी व्यक्ति ने घर आकर बताया कि उनके पिता मान सिंह ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली है। जब वह पारिवारिक सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां उनके पिता का शव पेड़ से लटका हुआ था। उसे उतारकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मान सिंह टैंपों चलाकर घर का गुजारा चलाता था और उसपर 15 लाख बैंक का कर्ज था। किस्तों और महंगाई के बोझ के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। घटना के संबंध में पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-31जीबीजीपी01- मृतक मान सिंह की फाईल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed