फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   -सदिंग्ध हालात में महिला के आत्महत्या करने का मामला-

-सदिंग्ध हालात में महिला के आत्महत्या करने का मामला-

Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
-सदिंग्ध हालात में महिला के आत्महत्या करने का मामला-
सास-ससुर घर खाली करने का बना रहे थे दबाव
विज्ञापन

-सास-ससुर और मासी सास की मारपीट से दुखी होकर अरुणा ने लगाया था फंदा
-पुलिस ने तीनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चुहड़पूर रोड स्थित न्यू दीप नगर की अरुणा ने अपने सास-ससुर और मासी सास की मारपीट से दुखी होकर आत्महत्या की थी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने अरुणा के भाई रवि कुमार की शिकायत पर सास निर्मला देवी, ससुर जगत राम और मासी सास धन्नी देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

रवि कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी रकेश कुमार से 2008 में हुई थी। जगत सिंह और निर्मला देवी अपने ही बेटे को घर से भगाना चाहते थे। वह उन्हें घर खाली करने के लिए दबाव बना रहे थे। रवि का कहना है कि जब उसका जीजा रकेश कुमार काम पर चला जाता था, तब पीछे से जगत सिंह, निर्मला देवी, अपनी बहन धन्नी देवी से मिल कर अरुणा से मारपीट करते थे। इसी से परेशान होकर तीन दिनों पहले उन्होंने घर खाली करने की तैयारी कर सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। रवि का कहना है कि वीरवार को उक्त आरोपियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। जिस बात से दुखी होकर उसकी बहन अरुणा ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। उधर, थाना हैबोवाल की पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों को अदालत पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed