फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हवा में गोलियां चला इलाके में फैलाई दहशत, हुए फरार

हवा में गोलियां चला इलाके में फैलाई दहशत, हुए फरार

Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
हवा में गोलियां चला इलाके में फैलाई दहशत, हुए फरार
गांव दाद स्थित मैरीलैंड एनक्लेव में दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई
विज्ञापन

पुलिस के पास पहुंची शिकायत, जांच करने में जुटी थाना सदर पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव दाद स्थित मैरीलैंड एनक्लेव में अज्ञात व्यक्ति ने हवा में एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। इलाके के व्यक्ति ने बताया कि रंजिशन उसके लिए गोलियां चलाई गई थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मैरीलैंड एनक्लेव के रहने वाले इंद्रप्रीत सिंह ग्रेवाल की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चेक कर रही है।

इंद्रप्रीत सिंह गरेवाल ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसका किसी के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था। दूसरे ग्रुप की तरफ से उसे कई बार धमकियां भी मिली है। वीरवार सुबह वह घर के बाहर खड़ा था तो पास ही में एक युवक आया और उसने एक-एक कर तीन गोलियां हवा में चला दीं। गोलियां चलती देख वह घर में घुस गया। जब आरोपी फरार हो गया तो आसपास के लोग भी गोलियों की आवाज सुन बाहर आ गए। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसीपी गिल रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को सुबह गोलियां चलने की सूचना मिली थी। गोलियां चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था। इंद्रप्रीत ने शिकायत दी है। जांच की जा रही है। अब तक तो कुछ पता नहीं चला है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed