फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रिंकल हत्याकांड : गुरदीप सिंह नीटू नहीं होगी गिरफ्तार, तब तक संतुष्ट नहीं होगा परिवार

रिंकल हत्याकांड : गुरदीप सिंह नीटू नहीं होगी गिरफ्तार, तब तक संतुष्ट नहीं होगा परिवार

Mon, 03 Dec 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रिंकल हत्याकांड : गुरदीप सिंह नीटू नहीं होगी गिरफ्तार, तब तक संतुष्ट नहीं होगा परिवार
रिंकल हत्याकांड : एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुख्य आरोपी नीटू के साथ साथ सन्नी नाई, करण, सैंडी और सतनाम सुक्खी अभी फरार
गुरदीप सिंह नीटू को भगौड़ा करार न दिया तो 11 दिसंबर के बाद जगरांव पुल धरने पर बैठेगा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा हत्याकांड को अंजाम देने के मामले में जालंधर पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नेशनल एवेन्यू निवासी मंजीत सिंह उर्फ लंबड़ उर्फ साहिल के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपने साथियों के साथ लूट को अंजाम देने की फिराक में था। इस हत्याकांड में नामजद कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, सन्नी नाई, करण, सैंडी और सतनाम सुक्खी अभी फरार है। परिवार वालों का कहना है कि जब तक पुलिस नीटू को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक संतुष्टि नहीं होगी।

रिंकल खेड़ा के भाई मनी खेड़ा ने बताया कि इस मामले में नीटू के साथ साथ बाकी चार आरोपी अभी फरार है। उन्होंने कुछ दिन पहले जगरांव पुल पर धरना भी लगाया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि पुलिस या तो आरोपियों को गिरफ्तार करे नहीं तो उन्हें भगौड़ा करार दे। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनी खेड़ा ने बताया कि 11 दिसंबर को रिंकल हत्याकांड में अदालत में तारीख है। तब तक पुलिस ने गुरदीप सिंह नीटू और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया या उसके बाद भगौड़ा करार देने की कार्रवाई न की तो पूरा परिवार जगरांव पुल पर अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed