फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैरामिल्ट्री फोर्स और आर्मी की वर्दी बेचने वालो पर पुलिस का डंडा

पैरामिल्ट्री फोर्स और आर्मी की वर्दी बेचने वालो पर पुलिस का डंडा

Fri, 17 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पैरामिल्ट्री फोर्स और आर्मी की वर्दी बेचने वालो पर पुलिस का डंडा
आर्मी की वर्दी बेचने वालों कसा शिकंजा
विज्ञापन

- कारोबार का रिकार्ड पुलिस स्टेशन में जमा करवाने के आदेश
- मुंह पर कपड़ा बांध ड्राइव करने और पैदल चलने पर पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर में अब पैरामिलिट्री फोर्स, आर्मी की वर्दी और अन्य प्रतिबंधित सामान बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किए हैं कि यदि कारोबार का पूरा रिकार्ड तैयार कर उसकी रिपोर्ट नजदीक के पुलिस थाने में जमा नहीं कराई गई तो कार्रवाई की जाएगी। जिस व्यक्ति को वर्दी बेची जा रही है, उसका पहचान पत्र जरूर लें। इसके साथ-साथ खरीददार का मोबाइल नंबर और पूरा पता लेकर उसे रिकार्ड में रखें। प्रत्येक दुकानदार महीने में एक दिन नजदीक के थाने में जाकर रिकार्ड पेश करे।

पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने आदेश जारी किए हैं कि कमिश्नरेट के अधीन आते इलाके में ड्राइवर करते समय और पैदल चलते समय मुंह पर कपड़ा बांधने वाले लोगों पर भी पाबंदी रहेगी। मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांध कर वाहन चलाते है। अगर किसी व्यक्ति ने पुलिस के आदेश का पालन नहीं किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed