फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चार कारें आपस में टकराई, दो घायल

चार कारें आपस में टकराई, दो घायल

Sat, 27 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
चार कारें आपस में टकराई, दो घायल
सड़क हादसे में दो लोग घायल
विज्ञापन

बठिंडा। बरनाला-बाईपास रोड पर शुक्रवार रात को ग्रीन सिटी जाने वाले वाले चौक पर चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक कार चालक की बाजू टूट गई और दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के हाईवे इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, सदस्य गौतम शर्मा एंबुलेंस समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान हरदीप सिंह (38) और बचित्तर सिंह (65) निवासी गांव बुर्ज मेहमा के तौर पर हुई है।

हादसे में एक्टिवा चालक घायल
बठिंडा। गोनियाना रोड पर शनिवार सुबह आदर्श नगर के पास कार की टक्कर से एक्टिवा चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की हाईवे एंबुलेंस टीम, सदस्य रूबी सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मंदीप सिंह निवासी सुच्चा सिंह नगर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


युवक पर हमला, गंभीर जख्मी
बठिंडा। गोनियाना रोड पर शुक्रवार रात एनएफएल चौक के पास करीब 20 हथियारबंद युवकों ने एक अन्य युवक पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के हाईवे इंचार्ज सुखप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। उसके चेहरे और नाक की हड्डियां भी टूट गई हैं। लवप्रीत सिंह ने बताया कि एनएफ चौक पर शुक्रवार रात करीब 20 हथियारबंद युवक आपस में झगड़ रहे थे। उसने जब उनकी लड़ाई का कारण पूछना चाहा तो एक गुट ने उसे ही अन्य गुट वालों का साथी समझ कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed