फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Big negligence of PPCB and corporation in Ludhiana Gas Leak

Ludhiana Gas Leak: सामने आई PPCB और निगम की बड़ी लापरवाही, घरेलू सीवरेज लाइन में आखिर कैसे डाला गया कैमिकल

Mon, 01 May 2023 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा विजय मौर्या, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विजय मौर्या, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 May 2023 10:36 AM IST
सार

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चीफ इंजीनियर संदीप बहल ने बताया कि सीवरेज में केमिकल युक्त पानी डाला गया या सीवरेज से ही गंदे पानी की वजह से गैस रिसाव हुआ। इन सब कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Big negligence of PPCB and corporation in Ludhiana Gas Leak
ग्यासपुरा में घरेलू सीवरेज लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में ग्यासपुरा के 33 फुटा रोड के नजदीक गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत की घटना के बाद प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया कि घटनास्थल पर किसी तरह का गैस सिलेंडर या वस्तु नहीं मिली है, जिससे यह पता चले कि किस चीज से गैस का रिसाव हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि घरेलू सीवरेज में केमिकल युक्त पानी कहां से आया। कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं हो रही, क्योंकि आसपास बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियां भी हैं। 
विज्ञापन


विधायक ने की कार्रवाई की मांग 
विधायक राजिंदर कौर छीना ने सरकार से सीवरेज में केमिकल युक्त पानी डालने पर वालों कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि गोयल किराना स्टोर के पास सीवरेज में धमाका हुआ और गैस का रिसाव हुआ। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि सुबह सीवरेज में किसी फैक्टरी की तरफ से केमिकल युक्त पानी सीवरेज में डाला गया। इसके बाद सीवरेज में विस्फोट हुआ और गैस का रिसाव हुआ। क्योंकि सीवरेज में दरारें मिली है। इससे पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Ludhiana Gas Leak: घर से बाहर निकलते ही पेड़ के पत्तों की तरह गिरते रहे लोग; गैस के असर से नीले पड़ गए शव

विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी एरिया में कैसे लगीं फैक्टिरयां

सबसे बड़ा सवाल यह कि यह क्षेत्र रिहायशी है। यहां घनी आबादी रहती है। ऐसे में यहां फैक्ट्रियां कैसे लगीं। यह जांच का विषय है। नगर निगम ने फैक्टरी लगाने वाले उद्यमियों को एनओसी कैसे जारी की। घटनास्थल पर जो सीवरेज पाइप लाइन है, वह भी घरेलू बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि घरेलू सीवरेज में केमिकल युक्त पानी क्यों डाला गया। पीपीसीबी इसकी जांच क्यों नहीं करता। समय समय पर पीपीसीबी उद्यमियों की काउंसिलिंग क्यों नहीं करता।


जांच के रिपोर्ट आने के बाद करेंगे कार्रवाई: पीपीसीबी
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चीफ इंजीनियर संदीप बहल ने बताया कि सीवरेज में केमिकल युक्त पानी डाला गया या सीवरेज से ही गंदे पानी की वजह से गैस रिसाव हुआ। इन सब कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। घटनास्थल की जांच की जा रही है, नमूने लिए गए हैं। जांच के सामने आने के बाद ही कार्रवाई होगी। वहीं, डीसी सुरभि मलिक ने कहा है जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed