{"_id":"61dc11b3bf000500bc60a2b4","slug":"attack-on-the-police-team-that-arrived-from-haryana-to-arrest-the-accused-in-village-jangpur-ludhiana-news-pkl4388077165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से गांव जांगपुर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से गांव जांगपुर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
हलवारा। हरियाणा के थाना अंबाला सिटी में दर्ज एक आपराधिक मामले के आरोपी सतविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को काबू करने आई पुलिस पार्टी पर आरोपी और उसके परिवार ने सोमवार को हमला कर दिया। इसमें थाना दाखा के एएसआई लखवीर सिंह और अंबाला सिटी थाना के हवलदार निसार खान को चोट आई हैं। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
थाना दाखा में अंबाला सिटी पुलिस पार्टी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की शिकायत पर सतविंदर सिंह उर्फ हैप्पी, उसके पिता इकबाल सिंह , मां कमलप्रीत कौर, बेटी कोमलप्रीत कौर और हरजोत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सतविंदर सिंह हैप्पी को काबू कर लिया गया है जबकि उसके मां-बाप और दोनों बेटी फरार होने में कामयाब रहे। मुकदमे के जांच अधिकारी दाखा पुलिस के एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस अधिकारी खतरे से बाहर हैं।
हरियाणा के थाना अंबाला सिटी के सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि सतविंदर सिंह हैप्पी के खिलाफ उनके थाने में एक महिला की शिकायत पर 30 दिसंबर 2020 को विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मामले में वह पुलिस पार्टी सहित उसे काबू करने आए थे। उन्होंने दाखा पुलिस को सूचित किया। थाना दाखा के एएसआई भी अपनी पुलिस पार्टी के साथ उनकी मदद को गांव जांगपुर साथ गए। सतविंदर और उसके पिता ने बहस शुरू कर दी और उसकी मां और दोनों बेटी भी उन पर चीखने चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हमला कर दिया। हमले में दाखा थाना के एएसआई लखवीर सिंह और उनका हवलदार निसार खान घायल हो गए। इसके अलावा जब उन्होंने किसी तरह हैप्पी को कार में बिठाया तो उसके परिवार वाले भी जबरी कार में घुस गए और उनसे मारपीट की। बड़ी मुश्किल से पुलिस पार्टियों ने बाकी सदस्यों को कार से निकाला और हैप्पी को काबू कर थाना दाखा लाने में सफल रहे।