{"_id":"6aae79b5507f47ef3a0c6f97","slug":"politics-heats-up-over-railway-bridge-mla-stages-two-and-a-half-hour-sit-in-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-102880-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: रेलवे पुल पर सियासत गरमाई, विधायक का ढाई घंटे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: रेलवे पुल पर सियासत गरमाई, विधायक का ढाई घंटे धरना
Sat, 19 Sep 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
संघर्ष के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़। आम आदमी पार्टी के विधायक गैरी बड़िंग और नगर काउंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस ने शनिवार को करीब ढाई घंटे धरना दिया। यह धरना अधूरे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर था। उन्होंने भाजपा पर पुल के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
विधायक बड़िंग ने बताया कि परियोजना में नगर काउंसिल, पंजाब सरकार का लोक निर्माण विभाग और भारतीय रेलवे का सहयोग है। नगर काउंसिल ने 2023 में जमीन अधिग्रहण कर दी थी। लोक निर्माण विभाग ने भी अपना 70-75 फीसदी काम पूरा कर लिया है। हालांकि, भारतीय रेलवे का काम पिछले डेढ़ साल से रुका हुआ है। रेलवे ने नए डिजाइन तैयार करने में डेढ़ साल लगाए। फरवरी में नया डिजाइन पास हुआ, जिसके बाद ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। नया टेंडर डेढ़ महीने पहले मैच्योर हो चुका है। विधायक बड़िंग ने रेलवे पुल के मुद्दे पर 31 सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की। समिति रेलवे विभाग को 21 दिन का समय देगी। यदि इस अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो रेलवे फाटक पर पक्का धरना दिया जाएगा। उन्होंने रेलवे ट्रैक जाम करने की भी चेतावनी दी। बड़िंग ने कहा कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार और रेलवे विभाग जिम्मेदार होंगे।