फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cafe owner attacked over Rs 400 dispute

Ludhiana News: चार सौ रुपये के विवाद में कैफे मालिक पर हमला

Sat, 19 Sep 2026 06:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 19 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Cafe owner attacked over Rs 400 dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। मॉडल टाउन इलाके में चार सौ रुपये के पुराने लेनदेन को लेकर एक पान कैफे मालिक पर कातिलाना हमला किया गया है। हमलावरों ने कैफे के अंदर घुसकर मालिक की बेरहमी से पिटाई की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित कृष्ण लाल को सिर में गहरे घाव हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उनके सिर पर सात टांके लगाने पड़े। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कृष्ण लाल के अनुसार, हमलावर उनके पुराने ग्राहक हैं और पास ही रहते हैं। घटना के समय कैफे बंद था और हमलावर सिगरेट मांगने आए थे। कृष्ण लाल ने जब पिछले चार महीनों से लंबित चार सौ रुपये का बकाया मांगा, तो हमलावर भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहासुनी हिंसक हो गई। आरोपियों ने कैफे का दरवाजा तोड़ दिया और भीतर घुसकर कृष्ण लाल पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में चार पुरुषों और एक महिला सहित पांच लोग मालिक को पीटते हुए दिख रहे हैं। हमलावर घायल कृष्ण लाल को जबरन दुकान से बाहर खींचने का प्रयास भी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed