फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मानसिक रोगी बता राहुल, कैप्टन, जाखड़ और सिद्धू के पुतलों का किया अप्रेशन

मानसिक रोगी बता राहुल, कैप्टन, जाखड़ और सिद्धू के पुतलों का किया अप्रेशन

Sat, 01 Sep 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रोगी बता राहुल, कैप्टन, जाखड़ और सिद्धू के पुतलों का किया अप्रेशन
लुधियाना में कांग्रेस नेताओं के पुतलों के आपरेशन किए
विज्ञापन

अकालियों ने कांग्रेसियों को मानसिक रूप से बीमार बताया
सूबे की अमन शांति छीनना चाहती है कांग्रेस: ढिल्लो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी व बहिबल कलां घटना के लिए अकाली दल को जिम्मेदार ठहराने के जस्टिस रणजीत सिंह के झूठे आरोपों के विरोध में स्थानीय घंटा घर चौक पर शिअद ने प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लो व गुरदीप सिंह गोशा ने डॉक्टर की वेशभूषा धारण कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को मानसिक तौर पर बीमार बता कर सांकेतिक तौर पर उनके पुतलों के दिमाग का आपरेशन किया। वहीं आपरेशन के बाद पुतले जलाए और अस्थियां बुड्ढे नाले में बहाई। आपरेशन बाबा बलजीत सिंह दादूवाल का मुखौटा पहने शख्स की तरफ से उक्त लोगों के मानसिक बीमारी से पीड़ित होने की अपील पर किया गया।
विज्ञापन

ढिल्लो ने कहा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाली सिख विरोधी ताकतों को बचाने के लिए अकाली दल नेतृत्व पर बेबुनियाद आरोप लगा कर पंथ में फूट डालने के प्रयत्न किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इसकी पोल खोलने के लिए अकाली दल ने आज राज्य की 117 विधानसभा क्षेत्रों में रोष व्यक्त किया है। इसके अलावा महानगर के सभी विधानसभा इलाकों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जाखड़ के साथ साथ सिद्धू के पुतलें फूंके। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह बंटी, तनवीर सिंह धालीवाल, जसपाल सिंह बंटी, जसमीत सिंह मक्कड़, गौरवजीत गोरा, वरिन्द्र चावला, परमिंदर सिंह कर्णबीर सिंह, कवलप्रीत सिंह, बाबर खान, पप्पू खान व अन्य लोग हाजिर थे। मुल्लापुर के मेन बाजार में अकाली दल नेता पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली की अगुवाई में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed