फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बादल हो या सुमेध सैणी आरोप सिद्ध हुए तो होगा मामला दर्ज

बादल हो या सुमेध सैणी आरोप सिद्ध हुए तो होगा मामला दर्ज

Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
बादल हो या सुमेध सैणी आरोप सिद्ध हुए तो होगा मामला दर्ज
बादल हो या सैणी, आरोप सिद्ध हुए तो होगा मामला दर्ज: बिट्टू
विज्ञापन

जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लेकर अकालियों पर बरसे कांग्रेस सांसद
बरगाड़ी और बहिबल कलां हत्याकांड की जांच कराकर सरकार ने चुनावी वादा निभाया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बरगाड़ी और बहिबल कलां हत्याकांड पर जस्टिस रंणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट आने के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी भूचाल आया हुआ है। कांग्रेस जहां अकाली दल को इस रिपोर्ट के माध्यम से दोषी ठहरा रही है, वहीं अकाली दल कांग्रेस की यह चाल बता रहे है। अकाली दल के नेताओं ने शनिवार को पूरे पंजाब में 117 विधानसभा हल्कों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य कांग्रेसी नेताओं के पुतले फूंके थे। रविवार को कांग्रेस सांसद बिट्टू अकालियों पर खूब बरसे। वह विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
सांसद बिट्टू ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव से पहले ही पंजाब की जनता के साथ वादा किया था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो बरगाड़ी और बहिबल कलां हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिस रंणजीत सिंह आयोग का गठन कर इस मामले में जांच करने के आदेश दिए थे। अब जांच के दौरान दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। जल्द ही सीबीआई से केस वापस लाया जाएगा और पंजाब पुलिस की एसआईटी इस मामले में जांच आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस पर आरोप सिद्ध हुए तो उस पर मामला दर्ज किया जाएगा चाहे वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हो या फिर पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैणी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सेशन में भी अकाली दल वाले उठ कर भाग गए, जबकि उनको सामना करना चाहिए था। वहीं एसजीपीसी के पूर्व प्रधान ने भी बड़े आरोप लगाए हैं कि किस तरह से अकाली दल की ओर से लापरवाहियां की गई और पंथ को कभी न भरने वाला घात लगाया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने अपने समय पर पंजाब में बहुत कुछ किया। पंथ को घात लगाने वालों को माफीनामे भी दिए गए। अभ स्थिति साफ हो चुकी है कि अकाली दल ने सूबे का बहुत नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed