{"_id":"5b8c151542c79246695ce684","slug":"201535907093-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के लिए विभिन्न ड्रैस, आभूषण, खिलौने और झुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के लिए विभिन्न ड्रैस, आभूषण, खिलौने और झुले
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जन्म लेंगे कान्हा, सजने लगे मंदिर
भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के लिए ड्रेस, आभूषण, खिलौने और झूलों की खरीदारी तेज
मंदिरों में दही हांडी, संकीर्तन व छप्पन भोग के अलावा होगा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जन्माष्टमी इस बार 3 सितंबर को देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। मंदिरों में दहीं हांडी से लेकर बाल गोपाल की पूजा अर्चना की तैयारी तेज हो गई है। मंदिरों में सजावट भी शुरू हो गई हैं। मार्केट में भी भगवान कृष्ण के बाल रूप के लिए आकर्षक ड्रेस, झूले, आभूषण और खिलौने आएं हैं, जिनकी खरीदारी शुरू है।
दंडी स्वामी रोड स्थित राधे-राधे पूजा भंडार के निशांत सूद ने बताया कि पोशाकों के पर फैब्रिक से भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित झलकियां प्रस्तुत की गई हैं। इसमें श्री कृष्ण को टोकरी में उठाते उनके पिता वासुदेव सहित अन्य दृश्यों में हाथी, मोर आदि बनाए गए हैं। पोशाकों के साथ मोती, स्टोन, कुंदन से जड़ित आभूषण भी हैं। लड्डूू गोपाल के आसन के लिए मार्केट में बेड और झूले आएं हैं, जिन्हें गोल्डन, सिलवर रंग में सजाया गया है। पहली बार पंखों वाले झूले भी आएं हैं, जो मीनाकारी से सजे हैं।
भगवान श्री कृष्ण के जन्म महोत्सव के लिए हंबड़ा रोड स्थित श्री गोविंद गौधाम को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। अशोक धवन ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन में बहन चंद्रकला प्रभु का गुणगान करेगी। काकोवाल रोड स्थित श्री प्रेम धाम में गुरुदेव मुकेशानंद महाराज के सानिध्य में दही हांडी का आयोजन होगा, जिसमें गोविंदा आला रे की टीम दही हांडी फोड़ेगी। श्री प्रेम धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरिंदर गुप्ता ने बताया कि बच्चों को खिलौने बांटे जाएंगे। फिरोजपुर रोड स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर में श्री आनंद स्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। नित्यस्वरूप स्वामी ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रधान सुदर्शन गोसाई व कोषाध्यक्ष हरनारायण ने बताया कि महोत्सव में श्री ठाकुर जी को छप्पन भोग अपि4त किए जाएंगे। शहर के श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल, श्री दुर्गा माता मंदिर बीआरएस नगर, अग्र नगर शिव मंदिर, श्री राम भक्त हनुमान मंदिर न्यू माधोपुरी, शिव वाटिका मंदिर, सिद्धपीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर, श्री दंडी स्वामी तपोवन आश्रम, मंदिर शक्ति आश्रम श्री जितो अस्थान, माता वैष्णो देवी स्वर्ण मंदिर डिवीजन नंबर 3, रघुनाथ मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री सिद्धेश्वर धाम चंडीगढ़ रोड, श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण मंदिर बाढ़ेवाल रोड, श्री दुर्गामाता मंदिर दुगरी, श्री दंडी स्वामी गौलोक धाम, मंदिर श्री बावा लाल दयाल जी, शिव मंदिर सिविल लाइन आदि मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।