फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Know About New Speaker of Punjab Assembly Kultar singh Sandhwan

पंजाब विधानसभा के नए स्पीकर: पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते हैं कुलतार सिंह संधवां, कोटकपूरा से दूसरी बार बने हैं विधायक 

Sat, 19 Mar 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 03:19 PM IST
सार

कुलतार सिंह संधवां ने अपना राजनीतिक जीवन साल 2003 में गांव के सरपंच चुनाव से किया था जिसमें वह सफल रहे थे। साल 2012 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी के लिए काम करना शुरू किया।

विज्ञापन
Know About New Speaker of Punjab Assembly Kultar singh Sandhwan
कुलतार सिंह संधवां। - फोटो : फाइल

विस्तार

कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक चयनित होने वाले कुलतार सिंह संधवां को पंजाब की 16वीं विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है। मूलरूप से गांव संधवां के रहने वाले कुलतार सिंह संधवां देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के सगे भाई जगीर सिंह के पोते हैं और उन्होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की डिग्री की हुई है। 

विज्ञापन


कुलतार सिंह संधवां ने अपना राजनीतिक जीवन साल 2003 में गांव के सरपंच चुनाव से किया था जिसमें वह सफल रहे थे। साल 2012 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी के लिए काम करना शुरू किया। साल 2017 के चुनाव में कोटकपूरा से पहली बार विधायक पद का चुनाव लड़ा और करीब 10 हजार मतों से विजयी रहे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विपक्षी विधायक के रूप में कुलतार सिंह संधवां ने अपनी एक पहचान बनाई और सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। पार्टी में उन पर प्रवक्ता व किसान विंग के प्रदेशध्यक्ष की जिम्मेदारी थी। इस बार के चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस व अकाली दल को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत अर्जित की है। 
विज्ञापन


पार्टी के सीनियर नेता और लगातार दूसरी बार विधायक चयनित होने के चलते उनके कैबिनेट मंत्री बनने के आसार थे लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन्हें विधानसभा स्पीकर की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक संधवां ने कहा कि वह पार्टी के सिपाही है और पार्टी जो भी ड्यूटी सौंपेगी, उसे तत्परता के साथ निभाएंगे। कुलतार सिंह की माता गुरमेल कौर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत मान है कि वह जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरगें और वह सभी काम करेंगे जिसे वह दूसरी सरकार के समय नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed